News Addaa WhatsApp Group

रिश्ता किया कलंकित: सगे फूफा ने ससुराल में ढाई वर्षीय मासूम के साथ की हैवानियत

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 22, 2025  |  10:54 AM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रिश्ता किया कलंकित: सगे फूफा ने ससुराल में ढाई वर्षीय मासूम के साथ की हैवानियत
  • खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना, खेत गये ससुराल के लोगों को देखकर फूफा ने की दरीदंगी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में सगे फूफा ने घर में अकेले पाकर ढाई वर्षीय मासूम के साथ दरीदंगी की घटना को अंजाम दे दिया, बच्ची के रोने चिल्लाने और खून से लथपथ देखकर मौका देखकर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने घर आने पर खून से लथपथ देखकर उसे सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया और थाने पहुंच तहरीर देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के यहां रिश्ते में फूफा लगने वाला एक व्यक्ति सोमवार को ससुराल पहुंचा, उसकी पत्नी भी मायके में थी। परिवारी जन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को घर के पुरुष और महिला बच्ची को छोड़कर खेतों की ओर गए थे उसी दरम्यान घर सूना देख मिठाई देने के बहाने उसने बच्ची के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। खेत से लौटने पर बच्ची बेसुध पड़ी थी और उसके कपड़े में खून के धब्बे जगह जगह दिखने पर उसे शक हुआ और बच्ची से जानकारी ली तो सच बात की जानकारी हुई। मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने महिला कांस्टेबल के साथ उसे तत्काल सीएचसी तुर्कहां अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को महिला कांस्टेबल के साथ घटना की पुष्टि व इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित बच्ची की मां ने तहरीर देकर आरोपी रिश्तेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना ने रिश्तों को शर्मशार कर दिया है।

पुलिस घटना के हर पहलुओं की गहराई से छानबीन करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking