News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोल्ड मेडल प्राप्त कर रीता ने बढ़ाया जिले का मान

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Sep 1, 2024  |  2:59 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोल्ड मेडल प्राप्त कर रीता ने बढ़ाया जिले का मान WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम बरडीहा निवासी कुमारी रीता मद्धेशिया ने राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत होकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र ही नहीं पूरे जनपद का भी मान बढ़ाने का कार्य किया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बता दें कि बरडीहा निवासी दिनानाथ मद्धेशिया की पुत्री रीता गुप्ता भगवंत पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बोदरवार में एम० ए०तीतृय वर्ष में गृह विज्ञान की छात्रा थे। रीता ने घोषित परीक्षा परिणाम में पूरे विश्वविद्यालय स्तर पर संबद्ध महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत हुई हैं।प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को दिन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित 43 वां दीक्षांत समारोह में रीता मद्धेशिया को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।रीता ने इस ख्याति को प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित महसूस कराया।रीता मद्धेशिया एक मध्यम परिवार से हैं।जो शुरू से ही मेधावी रहीं हैं।

रीता के इस उपलब्धि पर उसके विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान माधुरी देवी, रामनगीना गुप्ता संतोष मद्धेशिया,रंजीत मद्धेशिया,बृजेश मद्धेशिया अनीता मद्धेशिया रमाशंकर मद्धेशिया बाल्मीकि मद्धेशिया हेमंत यादव,पवन मद्धेशिया आदि लोग ने बधाईयां प्रेषित की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking