News Addaa WhatsApp Group

रियल्टी चेक:सिंघन जोड़ी ग्रामसभा में मनरेगा कार्यों में भारी अनियमितता,मस्टररोल में दर्ज 70 मजदूर, मौके पर नहीं मिले कोई मजदूर

सुनील नीलम

Reported By:

May 30, 2025  |  7:06 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रियल्टी चेक:सिंघन जोड़ी ग्रामसभा में मनरेगा कार्यों में भारी अनियमितता,मस्टररोल में दर्ज 70 मजदूर, मौके पर नहीं मिले कोई मजदूर
  • ग्राम प्रधान पर फोटो खिंचवाकर कागजी कार्यवाही पूरी करने का आरोप,
  • डीसी मनरेगा ने जांच का दिया आदेश

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। पडरौना (कुशीनगर)। जिले के पडरौना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सिंघन जोड़ी में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे पोखरे की खुदाई कार्य में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान पर आरोप है कि वास्तविक मजदूरों से काम कराने के बजाय केवल फोटो खिंचवाकर मस्टररोल भरने की खानापूर्ति की जा रही है। 28 मई 2025 को मस्टररोल में 70 मजदूर दर्ज दिखाए गए, लेकिन मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मात्र 7-8 मजदूरों से काम करवाया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्शाकर भुगतान की प्रक्रिया चलाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कुछ दिनों में सिर्फ फोटोशूट के लिए मजदूरों को बुलाया जाता है, जिससे योजना का उद्देश्य और पारदर्शिता दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब इस बाबत पत्रकारों ने ग्राम प्रधान से सवाल किया, तो वे भड़क उठे और जवाब देने से बचते नजर आए। ग्राम सभा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे इस कार्य में भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी इस घोटाले को बढ़ावा दे रही है।

इस पूरे मामले पर जब डीसी मनरेगा राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मामला संज्ञान में आया है, इसे दिखवाता हूँ।” जांच कर कारवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking