News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 23, 2026  |  5:19 PM

251 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में रविवार को केन यूनियन के चेयरमैन एवं भाजपा नेता सुप्रियमय मालवीय के नेतृत्व में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

रोजगार मेले में सेवायोजन विभाग, उद्यान विभाग, स्वयं सहायता समूह, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अलावा मारुति सहित बैंकिंग क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों एवं कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार से जुड़ी योजनाओं, रिक्तियों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। मेले में क्षेत्र के करीब 500 से अधिक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया।

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार नए अवसर उपलब्ध करा रही है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को उनके घर के आसपास ही रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता और हुनर के अनुरूप उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्रा ने रोजगार मेले को रोजगार की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। केन यूनियन के चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन आगे भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना समाज और क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

मंडल अध्यक्ष द्विग्विजय शर्मा, सूरज गोविंद राव, सर्वजीत गुप्ता, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र राव, पवन राव, ज्योतिर्मय मालवीय, संजय पाण्डेय , दुर्गेश पाठक, ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा, मारूति पहलवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कंपनियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking