News Addaa WhatsApp Group

रोटरी क्लब द्वारा किया गया मलिन बस्ती में मच्छरदानी वितरण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 22, 2024  |  6:45 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब द्वारा किया गया मलिन बस्ती में मच्छरदानी वितरण
  • रोटेरियन राजीव तिवारी के पुत्र सर्वज्ञ के जन्मदिन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

कसया। रोटेरियन राजीव तिवारी के पुत्र सर्वज्ञ के जन्मदिन पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने स्थानीय मलिन बस्ती में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मच्छरदानी का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य वहां के निवासियों को मलेरिया और अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक करना और सुरक्षा प्रदान करना है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि रोटरी के सदस्यों ने इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से चिन्हित की गई बस्ती में घर-घर जाकर मच्छरदानी बांटी। इस दौरान, लोगों को मच्छरों से बचाव के तरीके और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

रोटरी के सचिव अजय सिंह ने कहा, “हमारा मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है और इसी विचार के साथ हमने यह आयोजन किया। मच्छरदानी वितरण से हमें उम्मीद है कि मलिन बस्तियों में रोगों का प्रसार कम होगा। रोटरी क्लब की इस पहल से अन्य संगठनों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, निदेशक अमित श्रीवास्तव, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, राजीव तिवारी, अमरेंद्र नारायण सिंह, सरवरे आलम (छोटे) आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking