कुशीनगर । क्रिसमस के अवसर पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा कपकपाती ठंड के बीच अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के क्रम में ग्राम कुड़वा दिलीपनगर के घाघी टोला फुलवापट्टी स्थित मुसहर बस्ती में बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं के मध्य 100 कंबल, 100 साड़ी, 120 जैकेट, 150 वुलेन टोपी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैंटा क्लॉज बने एक बच्चे ने टॉफियां और चिप्स बच्चों के बीच बांटे संस्था द्वारा बांटे गए सामग्री को पाकर बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग गदगद थे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कुशीनगर वरुण कुमार पाण्डेय थे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किया जा रहा सामाजिक कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। संस्था के अध्यक्ष डॉ० एम.एच. खान ने कहा कि कुशीनगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक इस गांव में जरूरतमंदों को मदद कर हम बहुत खुश हैं कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव वाहिद अली ने किया।
इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ० एम.एच. खान, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सदरे आलम, सह-सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, अजय कुमार सिंह, निदेशक दिनेश यादव, इम्तियाज आलम, अरुण वर्मा, डॉ सुनील सिंह, डॉ जे के पटेल, अंकित गर्ग, अंजली खरवार, शैलेंद्र त्रिपाठी, के अतिरिक्त ग्राम प्रधान आमोद सिंह, अध्यापक नीरज राव, वार्ड सदस्य डॉ नन्हें एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…