News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी कुशीनगर ने नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों को नेशनल डॉक्टर्स डे पर किया सम्मानित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 2, 2022  |  10:22 AM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी कुशीनगर ने नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों को नेशनल डॉक्टर्स डे पर किया सम्मानित
  • पुष्प, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम् व फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया
  • चिकित्सकों के द्वार पहुंचे रोटेरियन

कुशीनहार। रोटरी क्लब कुशीनगर के पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ सीपी गुप्ता, डॉ काजी सैयद वकार हसन, डॉ रामायण सिंह, डॉ आरएन सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश राय, डॉ नित्यानंद श्रीवास्तव एवं डॉ शमसुल आरफीन को उनके आवास एवं क्लीनिक पहुंचकर पुष्प, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम् व फलदार पौधा देकर सम्मानित किया एवं नेशनल डॉक्टर्स डे की बधाई दी।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

रोटरी अध्यक्ष डॉ एमएच खान कहा कि चिकित्सकों को समाज के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक माना जाता है। डॉक्टर्स की बहुमूल्य सेवा, महत्वपूर्ण भूमिका से स्वस्थ समाज का विकास होता है। हमारे देश की विशाल जनसंख्या कई तरीकों से चिकित्सक और उनके गुणवत्तापूर्णं उपचार पर निर्भर करती है जो उपाय और उपचार के तरीकों में उल्लेखनीय सुधार और प्रगति को दिखाता है, डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास की डोर जितनी मजबूत होती है, मरीज इतनी जल्दी अच्छा होता है।। इस मौके पर चिकित्सकों ने रोटरी क्लब के सदस्यों से अपने अनुभव को साझा किया।

आईएमए कुशीनगर के अध्यक्ष एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश राय ने रोटरी क्लब कुशीनगर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा निरंतर विविध सामाजिक कार्यक्रमों किए जाते हैं जो बहुत ही प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव, अरुण वर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, सदरे आलम, गौरव मद्धेशिया, अश्वनी कुमार जायसवाल एवं आदिल उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking