News Addaa WhatsApp Group

रोटरी कुशीनगर को सामाजिक कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में मिले 11 वार्षिक पुरस्कार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 3, 2023  |  12:57 PM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी कुशीनगर को सामाजिक कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में मिले 11 वार्षिक पुरस्कार

कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के द्वारा सत्र 2021-22 हेतु गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट, लखनऊ में रविवार को आयोजित वार्षिक अवार्ड वितरण समारोह (शिखर अवॉर्ड) में रोटरी कुशीनगर को सामाजिक कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 11 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

रोटरी कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के द्वारा प्रत्येक वर्ष क्लबों के सामाजिक कार्यों के लिए रोटरी गवर्नर के द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमे रोटरी कुशीनगर के सामाजिक कार्यो को भी 11 विभिन्न श्रेणियों में मुख्य अतिथि रोटरी के सत्र 2021-22 के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता एवं रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर समर राज गर्ग के द्वारा अवार्ड दिया गया है। इस समारोह में सचिव वाहिद अली के अलावा उपाध्यक्ष विजय गुप्ता व साहिल अहमद, निदेशक दिनेश यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी एवं शम्भू कुशवाहा ने कुशीनगर का प्रतिनिधित्व किया।

रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अंजली खरवार, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, डॉ जे के पटेल, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, पौधरोपण संयोजक डॉ पवन खरवार, गौरव मद्धेशिया, डॉ नदीम वारसी, मो०किताबुद्दीन अंसारी, सदरे आलम, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तियाज आलम, गयासुद्दीन अली, विशाल शर्मा, डॉ मुकेश यादव, गोपी चंद कसौधन, राजीव गुप्ता, अश्वनी जायसवाल, हसमुद्दीन अंसारी, महीप राव, मोहम्मद अतहर खान, अमित श्रीवास्तव एवं अखिलेश शर्मा ने रोटरी कुशीनगर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking