News Addaa WhatsApp Group

रोटरी कुशीनगर को सामाजिक कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में कुल 11 वार्षिक अवॉर्ड मिले

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 30, 2024  |  6:02 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी कुशीनगर को सामाजिक कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में कुल 11 वार्षिक अवॉर्ड मिले

कसया। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के द्वारा वाराणसी के होटल सूर्या कॉन्टिनेंटल में रविवार को सत्र 2023-24 हेतु आयोजित वार्षिक अवार्ड वितरण समारोह ‘पुरस्करण’ में रोटरी क्लब कुशीनगर को बेस्ट क्लब एवं बेस्ट प्रेसिडेंट के लिए डायमंड अवार्ड, क्लब सेवा, सामुदायिक सेवा, पब्लिक इमेज, व्यावसायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, डिस्ट्रिक्ट पार्टिसिपेशन एवं रोटरी-रोट्रेक्ट फ़ेलोशिप के लिए गोल्ड अवार्ड, बेस्ट सेक्रेटरी के लिए ब्रॉन्ज़ अवॉर्ड, क्लब गतिविधि रिपोर्ट के लिए सिल्वर अवॉर्ड सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल 11 अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

रोटरी कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के द्वारा प्रत्येक वर्ष क्लबों के सामाजिक कार्यों के लिए रोटरी गवर्नर के द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमे रोटरी कुशीनगर के सामाजिक कार्यो को भी 11 विभिन्न श्रेणियों में मुख्य अतिथि रोटरी सत्र 2023-24 के रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल के द्वारा अवॉर्ड दिया गया है।
इस समारोह में रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली के अलावा सचिव अजय सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, राजीव तिवारी एवं आदिल खान ने कुशीनगर का प्रतिनिधित्व किया।

रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, डॉ सुनील सिंह, डॉ पवन खरवार, अंजली खरवार, गौरव मद्धेशिया, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तियाज आलम, विशाल शर्मा, अश्वनी जायसवाल, महीप राव, डॉ. जेके पटेल, मो०किताबुद्दीन अंसारी, गोपीचंद कसौधन, गयासुद्दीन अली, डॉ मुकेश यादव, राजीव गुप्ता, हसमुद्दीन अंसारी, अतहर खान, विनोद वर्मा, अरूण कुमार मौर्य, डॉ आशुतोष पाण्डेय, डॉ. गिरीश सिंह बघेल, डॉ रितेश कुमार, अनादिश श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, आनन्द जायसवाल, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, राजाराम जायसवाल, कृष्णा मद्धेशिया, सरवरे आलम (छोटे), लतीफ अंसारी, वरुण कुमार यादव, मो. तौशिफ आलम खान, हेमन्त गर्ग, सुमित वर्मा, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, उमेश चंद जायसवाल ने रोटरी कुशीनगर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking