News Addaa WhatsApp Group

रोटरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में दिया सेमी ऑटोमेटेड बेड

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 21, 2024  |  3:07 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में दिया सेमी ऑटोमेटेड बेड

कसया। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर ने स्वर्गीय भगवती देवी की स्मृति में कसया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए एक सेमी ऑटोमेटेड बेड प्रदान किया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि रोटरी के सदस्य पवन अग्रवाल की माता श्रीमती भगवती देवी के स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की सुविधा हेतु सेमी ऑटोमेटेड बेड दिया गया है। जिससे इमरजेंसी वार्ड में आए मरीजों के इलाज में सुविधा हो सके।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने रोटरी के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठनों का समाज में होना बहुत ही अनमोल बात है।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, निदेशक अमित श्रीवास्तव, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, विशाल शर्मा, डॉ. मुकेश यादव, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. रितेश कुमार, पवन अग्रवाल एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking