News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में नववर्ष मेले को लेकर रूट डायवर्ट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 31, 2023  |  7:51 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में नववर्ष मेले को लेकर रूट डायवर्ट

कसया। कुशीनगर भगवान बुद्ध की महा-परिनिर्वाण स्थल पर नववर्ष मेला को लेकर प्रशासन ने भी अपनी रूपरेखा तैयार की है।नववर्ष पर लगने वाले मेले को लेकर पर्यटन स्थली कुशीनगर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले का पुरात्तव विभाग, नगरपालिका के साथ शासन प्रशासन तैयारियों ने सभी तैयारियां पूरा कर लिया है। नववर्ष पर हर साल कुशीनगर में लाखों की तादात में जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ होती जुटती है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन भी रूट डायवर्सन और उचित पुलिस व्यवस्था तैनात कर दिया है।नववर्ष 2024 मेला कुशीनगर के दृष्टिगत जनपद कुशीनगर में सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु कसया कस्बा में बड़े मालवाहक व सवारी वाहन (बस,ट्रक,ट्रैक्टर ट्राली) का डायवर्जन 01 जनवरी को सुबह 06 बजे से रात्रि 08 बजे तक परिवर्तन कर दिया गया है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

यह है रूट डायवर्जन

पडरौना,रामकोला से कसया की तरफ जाने वाले वाहन बैरिया कांटा से बाई पास होते हुए NH-28 मार्ग से गंतव्य तक जायेगें। हाटा से पडरौना के तरफ जाने वाले वाहन NH-28 से गोपालगढ़, बैरिया कांटा होते हुए गंतव्य तक जायेगें। सपहा नहर तिराहा (आदित्य होटल), देवरिया रोड ओवरब्रिज, बैरिया कांटा, विशुनपुरा तिराहा NH-28 से कोई भी भारी वाहन कसया कस्बे में प्रवेश नही करेगा।

मेले मे आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग के लिए निर्देश

गोरखपुर/हाटा की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग लीलावती स्टेडियम (पार्किंग-1) पर की जायेगी।पडरौना की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग नवनिर्मित एयरपोर्ट सडक के बाये लेन (पार्किंग-2) पर की जायेगी। गोपालगंज बिहार की तरफ से आने वाले वाहन गोपालगढ से सर्विस लेन से देवरिया रोड अनिरुधवा मोड से होते हुए रामाभार स्तूप के पास निर्मित हेलीपैड (पार्किंग-3) पर पार्क किये जायेंगे। देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन अनिरुधवा मोड से होते हुए रामाभार स्तूप के पास निर्मित हेलीपैड (पार्किंग-3) पर पार्क किये जायेंगे। पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण, मीडिया कर्मी व ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारीगणों के चारपहिया वाहनों की पार्किंग बुद्धा डिग्री कालेज के मैदान (पार्किंग-4) में की जायेगी।पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण, मीडिया कर्मी व ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारीगणों के दोपहिया वाहनों की पार्किंग बुद्धा इण्टर कालेज के मैदान (पार्किंग-5) में की जायेगी।

यह है निर्देश

विशुनपुरा तिराहे से झुंगवा मोड तक उत्तर दिशा की सर्विस रोड पर पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।बुद्धा इण्टर कालेज से झुंगवा मोड़ तक दक्षिण दिशा के सर्विस रोड पर पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी वाहन की पार्किंग हाइवे/सडक के किनारे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। निर्धारित पार्किंग स्थल के अन्यत्र वाहन खडा करने पर वाहन पर ई-चालान/सीजर की कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking