News Addaa WhatsApp Group

वीरांगना रानी दुर्गावती का मनाया गया बलिदान दिवस

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 24, 2024  |  7:23 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वीरांगना रानी दुर्गावती का मनाया गया बलिदान दिवस
  • अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन – पी.एन पाठक, विधायक

कसया। सोमवार को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम गौड़ समाज के तत्वधान में आयोजित हुआ,सभी लोगो ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि महान वीरांगना रानी दुर्गावती ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर किए और अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इतिहास लिखी। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। यह राष्ट्र स्वदेश एवं स्वधर्म के लिए आपके अतुल्य बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।वीरांगना रानी दुर्गावती ने न केवल अकबर की सेना को तीन बार परास्त किया अपितु सुशासन और जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी कई नवाचार करते हुए क्षेत्र को जनोन्मुखी शासन व्यवस्था प्रदान की।अदम्य साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना रानी दुर्गावती का सोमवार को बलिदान दिवस है.महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर नमन। गोंड संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम गोंड ने कहा कि देश की महान वीरांगना रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने हाथों से अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम मनोहर गोंड तथा संचालन सूचित गोंड ने किया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,गोवर्धन गोंड, धर्मेंद्र गोंड,रमेश गोंड, परम प्रसाद गोंड, रामधनी गोंडआदि ने संबोधित किया तथा कार्यक्रम में सुनील गोंड, श्याम देव गोंड, आध्या लाल गोंड,कमलेश गोंड ,सोनू गोंड,हरि प्रसाद गोंड, सुनील गोंड सहित लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking