कसया/कुशीनगर । भाई बहन के असीम प्रेम व स्नेह को समर्पित पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर भारतवर्ष की तमाम बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
इसी दौरान समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो धर्म से ऊपर उठकर रक्षा के इस संकल्प को और और भाई बहन के इस पवित्र रिश्ते को आगे बढा रहे हैं।
कुशीनगर के टेकुआटार के युवा व्यवसाई साहिल अहमद के द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर हर वर्ष कुछ ऐसा ही पिछले 6-7 वर्षों से देखने को मिल रहा है।
एक मुस्लिम भाई की कलाई पर एक हिंदू बहन का प्यार सजा हुआ दिखाई देता है। तो विशेष बात यह है कि यह सिलसिला एक दो सालों से नहीं पिछले पिछले 6-7 सालों से ज्यादा से चला रहा है। एक हिंदू बहन अपने मुस्लिम भाई को हर साल राखी बांधती आ रही है।
कुशीनगर के टेकुआटार निवासी साहिल अहमद और दिल्ली की रहने वाली उनकी मुंह बोली बहन ज्योति राणा पिछले 6-7 सालों से इस पवित्र बंधन को निस्वार्थ निभाते चले आ रहे हैं।
साहिल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के टेकुआटार के व्यवसायी हैं और ज्योति दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। साहिल ज्योति को अपनी छोटी बहन मानते हैं और ज्योति अपने बड़े भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधती आ रही है। ज्योति हर सुख दुख में अपने भाई साहिल के लिए रानी लक्ष्मीबाई बनकर खड़ी रहती है तो वहीं साहिल ज्योति को बहुत सम्मान देते हुवे कहते हैं कि बड़े भाई का सारा फ़र्ज़ निभाउंगा।
साहिल और ज्योति का कहना है की ऊपर वाले ने इंसान को पैदा करते समय ऐसा कोई भेदभाव नहीं रखा यह तो कुछ स्वार्थी लोग ही समाज में भ्रम पैदा करते हैं और लोगों को धर्म के नाम पर बाँटते हैं।
ज्योति द्वारा भेजी राखी आज पहुंचा तो साहिल बहुत खुश हुए भले लेट पहुंचा लेकिन पहुंचा तो साहिल अपने राखी के इंतजार में बैठे हुए थे कि कब मेरी मुंहबोली बहन ज्योति राखी भेजेगी साहिल अहमद अपने मुंह बोली बहन ज्योति को उपहार स्वरूप गिफ्ट भी आज ज्योति को दिल्ली पार्सल भेजा हैl
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…