खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा स्थित शिवाजी चौक पर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने शिवाजी की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भारत मां का सच्चा सपूत बताया।
गुरुवार को शिवाजी चौक पर शिवाजी की मूर्ति की साफ सफाई की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुण्य तिथि पर नमन करते हुए कहा कि शिवाजी हिंदुत्व के गौरव, धर्म संस्थापक सिद्ध पुरुष, साहस व पराक्रम की प्रतिमूर्ति बताया। कहा कि शिवाजी महाराज भारत माता की आत्मा में समाए स्वाभिमान हैं।
उन्होंने स्वराज्य के सपने को हकीकत में बदला। वे साहस और देशभक्ति की जीवंत प्रतिमूर्ति थे जो भारतीय संस्कृति के अमिट प्रतीक हैं। उनका न्यायपूर्ण शासन और गौरव गाथाएं लोगों को राष्ट्रधर्म के लिए प्रेरित करती रहेंगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती, सभासद संजय गुप्ता, प्रदीप सिंह, रोहित श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि प्रिंस मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…