News Addaa WhatsApp Group

सैकड़ों जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 5, 2025  |  4:41 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सैकड़ों जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर में स्थित के.जी.के.जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

जिसमें जरूरतमंद, निराश्रित व वृद्ध जनों को कंबल वितरित किया गया।कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संतोष सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों का सहयोग करना सबसे पुनित कार्य है।आज गरीब,असहायों व वृद्धजनो,जरूरतमंदो में कम्बल वितरण किया गया है।जिससे जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सकेगा।ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है।ऐसे में कोई गरीब,बेसहारा व निशक्त व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।इसके लिए कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजक संतोष सिंह जिला प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी सह आयोजक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह इस कार्यक्रम का संचालन बाबू नन्दन सिंह ने किया।

इस अवसर पर मनोज पाण्डेय,व्यास सिंह, विनोद निषाद,राजेश्वर सिंह गुन्नू सिंह,कैलास सिंह, अनिल सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख सुकरौली,अवधेश यादव, अशोक सिंह, ममता सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी लक्ष्मीबाई महिला संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,बबिता सिंह प्रयागदत्त तिवारी, जितेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking