News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़: फेस्टिवल आफर के उपभोक्ता को मिला उपहार…उपभोक्ताओं के विश्वास पर खरा रहना बजाज की पहचान- शैलेंद्र उर्फ गोलू गुप्ता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 30, 2023  |  9:10 AM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: फेस्टिवल आफर के उपभोक्ता को मिला उपहार…उपभोक्ताओं के विश्वास पर खरा रहना बजाज की पहचान- शैलेंद्र उर्फ गोलू गुप्ता WhatsApp
Responsive image

सलेमगढ़/कुशीनगर (विकाश सिंह) । मेरा और हमारी कंपनी का हमेशा प्रयास रहता है की हम अपने उपभोक्ताओं के विश्वास रूपी कसौटी पर खरा उतरे। इसके लिए जहा बजाज कंपनी अपने ग्राहकों को बजाज कंपनी की बाइक को निर्माण करते समय पूरी मनोयोग से शुद्धता,और डिजाइन पर ध्यान केंद्रित रखती है। वही ग्राहकों को समय समय पर लुभावने स्कीम देकर प्रतोसाहित करती है। इसी क्रम में आज का कार्यक्रम गोलू आटो सेल्स सलेमगढ़,कुशीनगर के बैनर तले आयोजित है,जिसमे फेस्टिवल धमका ऑफर के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया जा रहा है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

उक्त बाते गोलू आटो सेल्स सलेमगढ़ के मीटिंग हॉल में गोलू आटो सेल्स के स्वामी शैलेन्द्र उर्फ गोलू गुप्ता ने अपने उपभोक्ताओं के बीच कही। उन्होंने कहा की दशहरा,धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा पर बजाज कंपनी ने फेस्टिवल धमका आफर का स्कीम चलाया था,जिसमे इकतिस ग्राहकों की इनामी कूपन का ड्रा कार्यक्रम में पधारे भाजपा के जिला महामंत्री अतुल श्रीवास्तव,वरिष्ठ संवाददाता सुरेन्द्र नाथ दिवेदी के हाथो ड्रा का समायोजन कराया गया जिसमे प्रथम विजेता भगवानपुर निवासी मंजय सिंह को एक एल सी डी टीबी मिला वही दूसरा पुरस्कार गोपालपुर निवासी सुनीता कुमारी,तीसरा पुरस्कार परसा निवासी बीरबल को दिया गया। इसके बाद एक एक कर के बाकी सताइस ग्राहकों को भी में आए अतिथियों द्वारा उपहार वितरण किया गया।

यहां बताना लाजमी होगा की प्रथम विजेता का पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ दिवेदी,भाजपा जिला महामंत्री अतुल श्रीवास्तव,गोलू आटो सेल्स के स्वामी शैलेन्द्र उर्फ गोलू गुप्ता,सतीश गुप्ता के हाथो दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में आए अतिथियों को अंग वस्त्र देकर गोलू आटो सेल्स के स्वामी शैलेन्द्र उर्फ गोलू और सतीश गुप्त सम्मानित किया गया,इस दौरान गोलू आटो सेल्स का मीटिंग हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया । कार्यक्रम का सफल संचालन युवा उद्घोषक सचिदानंद यादव ने अपने शायराना अंदाज में कर के उपभोक्ताओं से खूब बहबाही इक्कठा किया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम सभा सलेमगढ के प्रधान प्रतिनिधि विख्यात समाजसेवी राजकुमार साह,ग्राम प्रधान बहादुरपुर संतोष गुप्ता,ग्राम प्रधान हफूआ जीवन राम विलास गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार तिवारी,पत्रकार राजेश यादव,समाजसेवी विजय यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking