News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़: बी आर एम स्कूल का नवम् वार्षिकोत्सव मनाने की तैयारी बैठक सम्पन्न, अगामी सात फरवरी को होगे विभिन्न कार्यक्रम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 30, 2024  |  5:54 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: बी आर एम स्कूल का नवम् वार्षिकोत्सव मनाने की तैयारी बैठक सम्पन्न, अगामी सात फरवरी को होगे विभिन्न कार्यक्रम WhatsApp
Responsive image

BRM School, Kushinagar: सलेमगढ़/कुशीनगर। सेवरही विकास खंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ के आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक अलग ही पहचान बनाने वाला बी आर एम स्कूल इस वर्ष भी अपना वार्षिकोत्सव स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने के साथ ही सफल विद्यार्थियों और आम लोगो के बीच शिक्षा , स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वालो लोगो को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

मंगलवार तीस जनवरी को बी आर एम स्कूल के मीटिंग हॉल में मीडिया से वार्ता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सुरेश प्रसाद मिश्रा अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य एसएस बालिका स्कूल गोपालगंज (बिहार) ने बताया कि इस वर्ष भी हम नवम् वार्षिकोत्सव स्थापना दिवस 7 फरवरी दिन बुधवार को प्रात 9 बजे से अपने विद्यालय प्रांगण में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। जिसमें हमारे विद्यालय परिवार के बच्चे ही नहीं अन्य विद्यालयों से भी बच्चे आकर निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा ले और अपनी प्रतिभा को उजागर करे, सभी सफल बच्चों को विद्यालय परिवार पुरस्कृत करेगा। हमने नृत्य, गायन, बाल सभा, पेंटिंग, भाला क्षेपण, गोला क्षेपण, रस्सी खींचना, तीन पैरी दौड़, बास्केटबॉल, शतरंज,कैरम, लांग जंप, हाई जंप, स्लो साइकिल रेस ,100 मीटर रेस, मार्बल व स्पून रेस, क्विज कंटेस्ट व बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित करके मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी विद्यालय से आकर दिन में एक से तीन बजे तक फॉर्म लेकर जमा कर दें। ताकि समय से आकर प्रतिभाग कर सकें। अभिभावकों व हमारे शुभचिंतकों से भी निवेदन है कि आप विद्यालय परिसर में आकर कार्यक्रम को देखें व होनहार विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करें। कल को यही बच्चे आगे की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने क्षेत्र ही नहीं जिले का भी नाम रौशन करेंगे ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजन मिश्रा ने कहा कि सात फरवरी को बच्चों का निःशुल्क नामांकन भी किया जाएगा। बच्चों व महिलाओं की उचित स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करने वाली आशा कार्यकर्ती के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता,हम उनको सम्मानित करेंगे। हम मीडिया को अपनी आवाज बना कर अपील कर रहा हु की सभी ज्यादा से ज्यादा बच्चे आकर उक्त कार्यक्रम का लाभ उठाएं। उन्होंने अपनी बातो को आगे बढ़ाते हुए कहा की यह विद्यालय आप सभी का है, आप सभी अपने अनुभव को हमे साझा करे,जिससे हम नित्य विद्यालय को नए परिवेश में प्रवेश कर सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking