News Addaa WhatsApp Group Join करें

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 20, 2026  |  6:06 PM

127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 142 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया, जबकि 131 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति से विवाह कराया गया।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रशासक सुकरौली रंजना पासवान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार की और से इस योजना के माध्यम से जनकल्याणकारी पहल की गई है।

इससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ सम्मान भी प्राप्त होता है। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 64 हजार वधू के खाते में हस्तांतरित की जाती है। 21 हजार मूल्य के गृहस्थी एवं उपहार सामग्री दी जाती है। 15 हजार रुपये प्रति जोड़े के विवाह समारोह के आयोजन के मद में खर्च किए जाते हैं। लोक गायिका सृष्टि दूबे व उनके सहयोगियों की ओर से संस्कार गीत प्रस्तुत किए गए। संचालन मनंजय तिवारी ने किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, बीडीओ हरिश्चंद्र कौशिक,सुकरौली बीडीओ मनोज शर्मा ,चेयरमैन रामानंद सिंह,ई ओ मीनू सिंह अनुराग कुशवाहा, मुंशी सिंह,नन्दू सिंह प्रधान विजय राय,एडीओ समाज कल्याण चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ,कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking