News Addaa WhatsApp Group Join करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 25, 2024  |  5:39 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

कसया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसया, मे कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे 03 दिवस पूर्व तक जन्म ली कन्याओं का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

इस दौरान 08 नवजात कन्याओं की माताओं आकांक्षा कुशवाहा पत्नी नवनीत कुशवाहा, काजल कुमारी पत्नी पंकज, सोनी देवी पत्नी रवि कुशवाहा, निधि यादव पत्नी चन्द्रकिशोर यादव, संजू देवी पत्नी विकास गुप्ता, ममता देवी पत्नी विक्की, प्रिया खरवार पत्नी अभिषेक खरवार, वन्दना देवी पत्नी जयराम मद्धेशिया को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, चाकलेट इत्यादि उपहार प्रदान किया गया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), वुमेन हेल्पलाइन नवम्बर (1090), 112, 108, 102 इत्यादि की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित की गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नवजात कन्याओं की माताओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का फार्म भरने एवं इस हेतु आवश्यक अभिलेख इत्यादि के बारे मे बताते हुए पात्र कन्याओं का फार्म भरवाने हेतु अनुरोध किया गया।

इस दौरान डा0 मारकण्डेय चतुर्वेदी प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया, संजू कुशवाहा व रश्मी यादव स्टाफ नर्स कसया तथा अभिषेक कुमार सिंह, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) कुशीनगर, रीता यादव, सेन्टर मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर, कुशीनगर, प्रियंका चौरसिया, केस वर्कर, वन स्टॉप सेन्टर के साथ-साथ नवजात कन्याओं के अभिभावक, ए0एन0एम0 व आशा कार्यकत्री इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking