अहिरौली बाजार/कुशीनगर।रविवार को सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत सेन्दुआर में स्थित पंचायत भवन के सभागार में अहिरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने को लेकर एक बैठक आहूत की गई।
इस बैठक में तमाम बिन्दुओं पर विचार किया गया।जिसमें अहिरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन स्तर से समस्त विधिक कार्यवाही करके पत्रावली कैबिनेट की स्वीकृति के लिए लंम्बित है कैबिनेट से स्वीकृति लम्बित होने तथा यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन विभिन्न माध्यमों से उपजिलाधिकारी हाटा, जिलाधिकारी कुशीनगर,यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को देने के साथ साथ नगर पंचायत क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान, नगर भ्रमण के कार्यक्रम को लेकर विचार किया गया। बैठक में नगर पंचायत संघर्ष समिति अहिरौली बाजार का भी गठन किया गया।
इस मौके पर उमाशंकर त्रिपाठी,जयनाथ, दिनेश्वर दुबे, बबलू पाण्डेय, रईस अली, प्रयाग तिवारी, तूफानी निषाद, गोपीचंद गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, मिथलेश वर्मा, ओमवीर सिंह, नागेन्द्र निगम, प्रदीप सिंह, जयराम सिंह, अविनाश सिंह, अवधेश सिंह, विजय कुमार शर्मा, संतोष तिवारी, बबलू पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, विनोद निषाद, झांगुर निषाद, रामेश्वर तिवारी, कैलाश तिवारी, अंगद यादव, रामसमुझ यादव, शिवचरण यादव, घूरे प्रसाद सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…