खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के पैतृक गांव मठिया बुजुर्ग के सरोवर पर बुधवार को सांसद विजय कुमार दूबे और ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने सपरिवार पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर शिव मंदिर का भूमि पूजन/शिलान्यास किया।
पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि- विधान से पूजन अर्चन के बाद सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने पैतृक ग्राम सभा में भगवान शिव के मन्दिर का भूमि पूजन शिलान्यास कार्य को कर के हम सभी सौभाग्यशाली हैं। मन्दिर निर्माण के बाद इस सरोवर और इस ग्राम सभा के सभी विकास कार्य होगा। जो बड़े हर्ष का विषय है। कहा की वर्तमान में सरकार भी सनातन धर्म को बढ़ा रही हैं और देवी देवताओं के प्रति आस्था के लिए कृत संकल्पित है।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख खड्डा रंजना दूबे, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ सन्तोष मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, दिग्विजय शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष यादव, गोरख यादव, शैलेश दूबे, रविन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…