कसया/कुशीनगर। रंगमंच, ललित कलाओं एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वावधान में सोमवार को देर शाम कजरी महोत्सव का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर कसया में डा०अम्बरीष कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें डा०विश्वकर्मा ने मां विंध्यवासिनी को समर्पित कजरी, मईया झूले चंदन झुलनवा पवनवा चंवर डोलावे ना…प्रस्तुत किया। अर्चना श्रीवास्तव,सुमन त्रिपाठी,वंदना मद्धेशिया,किरन जायसवाल ने सोना बलम अलबेला घूमा तनी सावन के मेला हो…., हम नाही जैबो नैहरवा सजन संग झूला झुलबो ना….की सामूहिक प्रस्तुति दी।संगीत विधा प्रमुख जगदीप सिंह ने, बंसिया बाज रही बृंदावन टूटल शिव संकर के ध्यान….सुनाया।
पिपराइचा हाटा से पधारी काजल पांडेय ने,अरे रामा भादो रैन अंधियारी करी ये हरी….सुना कर सबकी वाहवाही लूटी।पडरौना से आई अनामिका गुप्ता ने , कइसे खेलन जैबू सावन में कजारिया बदरिया घेर आई ननदी….. सुनाकर तालियां बटोरी।लक्ष्मीगंज से आए तेज सिंह कुशवाहा ने,अरे रामा रिमझिम पड़े रसबुनिया…..की शास्त्रीय प्रस्तुत दी।सुनन्दा शर्मा ने,मिर्जापुर कईल गुलजार हो कचौड़ी गली सून कईल बलमू….सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया।निधि शर्मा एवं सुनंदा शर्मा ने संयुक्त रूप से,पिया मेहंदी लिया द मोती झील से मोटर सायकिल से ना…..सुना कर पति पत्नी के नोक झोंक की मनोहारी प्रस्तुति कर कजरी की छटा बिखेर दी।दिनेश तिवारी ’भोजपुरिया’अपनी कजरी में ,चंद्र पर उतरल भारत के चंद्रयनवा ,जगत में बाजल डंका ना….की प्रस्तुति कर राष्ट्र का गौरव गान किया। सुनील कुमार मिश्र ने, चाहे भैया रहे चाहे जाय हो सवनवा में ना जाइबो ननदी…..सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। मंत्री अशोक कुमार ने संचालन करते हुए कजरी की उत्कृष्ठ प्रस्तुति दी। हारमोनियम पर अतुल भारती, नाल पर शिव अवतार सिंह एवं रवि पाठक ने संगति की।कालिंदी त्रिपाठी,सरिता मिश्रा एवं विवेक सिंह ने कजरी विधा पर प्रकाश डाला।विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने प्रस्तावित में कहा कि कजरी अन्तर्मन की पीड़ा एवं आनन्द की अभिव्यक्ति है|
मुख्य अतिथि महर्षि अरविंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा देश लोक कलाओं में अत्यंत समृद्ध है इसका संवर्धन होते रहना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे संस्था उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी ने कजरी विधा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पूर्वांचल की प्रमुख लोकप्रिय विधा है। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सराहना की। स्वागत एवं आभार डा०अनिल कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्येय गीत से एवं समापन वन्देमातरम से हुआ।
डा०निगम मौर्य,गेंदा प्रसाद,अजय जैन,अशोक जैन,राम जी सिंह,सुधीर श्रीवस्ता,उमेश चन्द् गुप्त,दयानंद दूबे,ज्ञान वर्धन गोविंद राव,राजन राव,जगदीश सिंह,प्रदुम्न पटेल,जय नारायण यादव,उमेश गुप्त,जनार्दन जी,उमा शंकर शर्मा, नमन विश्वकर्मा,शशि प्रभा सिन्हा,तुलसी देवी,आरती गुप्ता,उषा सिंह,कप्पी ,सुमन जासवाल,कलावती श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…