News Addaa WhatsApp Group

सायकिल सवार मजदूर की पेड़ की टहनी गिरने से दर्दनाक मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

May 16, 2025  |  8:35 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सायकिल सवार मजदूर की पेड़ की टहनी गिरने से दर्दनाक मौत
  • खड्डा थाना क्षेत्र के करदह निवासी मजदूर की आंधी तूफान में पेड़ की टहनी गिरने से हुई मौत 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के हथियां गांव के सरेह में खेत में मजदूरी करने गए करदह गांव निवासी एक व्यक्ति की तेज चक्रवाती हवा में पेड़ की टहनी गिरने से मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

थाना क्षेत्र के करदह ठाकुर टोला निवासी सुदामा भारती 55 वर्ष घर से सायकिल लेकर हथियां गांव के सरेह में काम करने निकले, दोपहर बाद आई तेज चक्रवाती हवा और बारिश में वह सायकिल लेकर घर के लिए निकलना चाहे तो नहर पर पेड़ की भारी टहनी उनकी सायकिल पर गिर गई और वह सायकिल सहित टहनी से दब गए और उनकी मौत हो गई। आंधी- पानी शांत होने पर उधर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा तो शोर मचाया, मौके पर गांव के तमाम लोग और घर वाले भी पहुंच गए और शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई में जुटी हुई है। घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking