News Addaa WhatsApp Group

अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2022  |  9:53 PM

415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक

गोरखपुर। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के आह्वान पर मालवीय नगर मंडल के वार्ड नंबर 5 सैनिक नगर में भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति मय गानों के साथ निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत यात्रा संयोजक अनुसूचित मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राजेश पासवान के कार्यालय से होते हुए शमशेर गेट सैनिक विहार अखाड़ा दरगहिया होते हुए संपन्न हुई।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

कार्यक्रम के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया कि आजादी के 75 साल के उपलक्ष में इस बार हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसे हम सभी जन आंदोलन के रूप में हर घर तिरंगा झंडा फहराने की अपील करते हैं। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम भारत माता की जय आदि का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे तथा देशभक्ति गानों पर कदमताल कर रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री पंकज पासवान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार महामंत्री दुर्गेश कोरी व अनिल कुमार उपाध्यक्ष राजेश पासवान अखिलेश आर्य लोकेश पासवान मंत्री रविंद्र कुमार महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन मालवीय नगर मंडल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव व अनुप पासवान सेक्टर प्रभारी रामप्रसाद फौजी वार्ड अध्यक्ष दिलीप सिंह बीएन सिंह बाबू राम राव रेखा सिंह सुभद्र आनंद गुप्ता मनोज सिंह परशुराम गिरी केके सिंह स्वतंत्र कुमार मल्ल करण कुमार विद्युतमा सिंह बीना तिवारी अनीता सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking