News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर में 3 दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2024  |  9:17 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर में 3 दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

गोरखपुर। गोरखपुर में 30-31 अगस्त को 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आयोजित होने वाली ऑफलाइन लिखित परीक्षा 30 और 31 अगस्त 2024 को तय हैं। इन तारीखों में होने वाली परीक्षाओं के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के शहर में आने-जाने की संभावना है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

इसे लेकर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को 2 दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों और आम जनता के मूवमेंट को सुगम बनाना और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करना है। प्रशासन का मानना है कि इससे शहर में होने वाली भीड़भाड़ और ट्रैफिक की अव्यवस्था को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। जिससे परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने में कोई असुविधा नहीं होगी और शहर के अन्य नागरिक भी सुगम ट्रैफिक का लाभ उठा सकेंगे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking