News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्काउटिंग हमें देश व समाज सेवा करने का मार्ग प्रशस्त करता है- मनोज कुमार वर्मा

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 7, 2024  |  2:43 PM

263 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्काउटिंग हमें देश व समाज सेवा करने का मार्ग प्रशस्त करता है- मनोज कुमार वर्मा WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत घोड़ादेऊर में स्थित आर०के० पाण्डेय के तत्वावधान में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय शिविर का बुधवार वार को संपन्न हुआ।शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया और स्काउट गाइड से शिविर के दौरान मिले प्रशिक्षण की जानकारी ली।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है।देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है।हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है।स्काउट एवं गाइड को निस्वार्थ भाव से समाज व राष्ट्र की सेवा का कार्य करना चाहिए।आपदा और संकटग्रस्त लोगों की सहायता करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने शिष्यों और गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।शिविर में छात्राओं द्वारा स्वादिष्ट भोजन बनाया तथा आकर्षक रंगोलियां बनाई गई।शिविर में बच्चों को टेंट बनाना, रस्सी से पुल बनाना, गांठे बांधना, बिना बर्तन के भोजन बनाने के साथ-साथ अनेक तरह की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या सरिता पाण्डेय ने स्काउट एवं गाइड को समाज सेवा की प्रतिज्ञा के साथ शिविर का समापन कराया।

इस दौरान स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षक राहुल कुमार गौड़, विद्यालय के अध्यापक ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय विपिन यादव सोनू गुप्ता अजित कुमार अध्यापिका खुश्बू उपाध्याय उर्मिला रोशनी गुड़िया आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking