News Addaa WhatsApp Group Join करें

सड़क हादसा: लग्जरी बस की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत, टोल प्लाजा पर उग्र भीड़ का बवाल, तोड़फोड़ व जाम से थमी सड़क

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 26, 2025  |  6:52 PM

282 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़क हादसा: लग्जरी बस की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत, टोल प्लाजा पर उग्र भीड़ का बवाल, तोड़फोड़ व जाम से थमी सड़क WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से सुपौल (बिहार) जा रही लग्जरी बस ने दो लोगों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,मृतक आपस में चाचा भतीजा के रिश्ते से जुड़े थे। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की और एक घंटे तक नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ,थाना प्रभारी तरयासुजान धनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताते चले कि घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। दिल्ली से सुपौल जा रही बस संख्या BR28 P 3280 सलेमगढ़ टोल के पास पहुंची ही थी कि मोटर साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस आगे जाकर एक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही अली मियां (50) और अब्बार अंसारी (20), दोनों निवासी शुकदेव पट्टी, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) की मौत हो गई। दोनों किसी रिश्तेदारी जा रहे थे मृतक आपस में चाचा भतीजा का रिश्ते से जुड़े थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव क्षत-विक्षत हो गए।

यहां बताना चाहूंगा कि

मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और टोल प्लाजा पर कई बूथों में तोड़फोड़ कर दी। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई के आश्वासन और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देकर जाम खत्म कराया।

स्थानीय पुलिस ने बस व उसके चालक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking