News Addaa WhatsApp Group

सड़क फटने से बाइक पर सवार 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से हुई घायल, रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 22, 2025  |  8:55 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़क फटने से बाइक पर सवार 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से हुई घायल, रेफर

रामकोला, कुशीनगर। रामकोला नगर के उर्दहा रोड पर अपराह्न तीन बजे के लगभग सड़क फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर के वार्ड नं0 6 मां अनुसूईया नगर उर्दहा निवासी माया देवी पत्नी लाल बचन उम्र लगभग 45 वर्ष के पड़ोस में विनोद के घर आज मंगलवार को बिटिया की शादी की तैयारी में सभी लोग जुटे थे। माया भी बतौर नेवासेदार मायके में रहती है। जिसकी तैयारी में लगी थी कुछ सामान की खरीददारी करने रामकोला बाजार में गयी थी। लौटते वक्त वह‌ बाइक पर सवार होकर जैसे ही डा0 शिवाजी राव के अस्पताल के बगल से होकर उर्दहा जाने वाले मार्ग पर बांसफोर आबादी के पास पहुंची कि आरसीसी सड़क तेज आवाज के साथ फट गया।

बाइक का अगला पहिया ऊपर उठ गया और बाइक पर पीछे बैठी माया देवी नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गयी। सड़क के अंदर गैस इस कदर भरा हुआ था कि विस्फोट से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे लेकिन दिक्कत होने पर एक महिला घटनास्थल से 10 कदम पहले ही बाइक से नीचे उतर गई थी। जहां विस्फोट हुआ है वहां पानी निकासी हेतु पाइप लगा था। गंभीर रूप से घायल माया देवी के कान से ब्लड गिरने लगा। तत्काल उसे सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिली है कि जिला अस्पताल से भी महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिली है कि रेफर के दौरान महिला की मौत हो गई।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking