News Addaa WhatsApp Group Join करें

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

May 16, 2026  |  8:20 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर धरनारत लोगों के विरुद्ध खड्डा पुलिस ने आधा दर्जन से ऊपर धाराओं में 40 नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच एवं कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदा छपरा निवासी छोटेलाल यादव 30 वर्ष अपने भांजे अजीत यादव 24 वर्ष निवासी हथिया थाना खड्डा को बीते शनिवार भुजौली खुर्द गांव के समीप देर शाम ट्रैक्टर से घर लौटते समय रास्ते में मनबढ अपराधियों ने साइड देने के विवाद में दोनों लोगों को चाकू से गोदकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान अजीत यादव की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बुधवार की शाम मौत हो गई जबकि छोटेलाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने नामजद हत्यारोपियों को जेल भेज दिया। यह दुस्साहसिक खबर आस- पास के लोगों को झकझोर के रख दिया और शव घर आने पर बीते गुरुवार को इलाके के महिलाओं एवं लोगों ने मठियां -खड्डा मार्ग पर शव रखकर प्रर्दशन करने लगे। दो घंटों में पुलिस एवं प्रशासन के लोगों के समझाने- बुझाने के बाद देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

इस मामले में मौके पर मौजूद लोगों के विरुद्ध पुलिस ने पुलिसिया कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव की तहरीर पर 40 नामजद एवं 80-100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विधि विरुद्ध इकट्ठा होने, अवरोध उत्पन्न करने, अपराधिक अधिवास, बल्वा करना सहित आधा दर्जन से उपर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking