News Addaa WhatsApp Group

सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं मुर्गा विक्रेता, बढ़ रही दुर्घटनाएं

सुनील नीलम

Reported By:

May 13, 2025  |  7:44 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं मुर्गा विक्रेता, बढ़ रही दुर्घटनाएं

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पाण्डेय, छहूँ, तुर्कपट्टी फाल, देवपोखर, गुरवलिया तथा बरवा राजापाकड़ के बंगरा पुल के पास स्थित बाजारों में मुख्य मार्गों के किनारे मुर्गा काटने वाले कारोबारियों द्वारा खुलेआम गंदगी फैलाई जा रही है। इन स्थानों पर आवागमन करने वाले राहगीरों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा निरंतर बना हुआ है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मुख्य मार्गों पर पसरी गंदगी: बसडीला पाण्डेय चौराहे से पूर्व की ओर जाने वाले मार्ग पर मुर्गों के पंख व मांस के अवशेष खुलेआम फेंक दिए जाते हैं। कसया जाने वाले मुख्य मार्ग के उत्तर दिशा में देशी शराब की दुकान है, जिसके आसपास दर्जनों मुर्गा विक्रेताओं की दुकानें संचालित हो रही हैं। दूसरी ओर, शराब भट्ठी के सामने सड़क से सटे दक्षिण भाग में मांस-मछली का बाजार लगता है।

बरवा राजापाकड़ में भी हालात बदतर: बरवा राजापाकड़ क्षेत्र के बंगरा पुल के पास शराब भट्ठी के दोनों तरफ मुर्गा काटा जाता है। यहां हमेशा दर्जनों की संख्या में कुत्ते मंडराते रहते हैं और मांस के टुकड़े लेकर दौड़ते हुए अक्सर दोपहिया वाहनों से टकरा जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

बढ़ते हादसे और लापरवाह प्रशासन: मुर्गा विक्रेताओं द्वारा फेंके गए अवशेषों को खाने के लिए कुत्ते आपस में लड़ते रहते हैं, जिससे सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। ऐसे में राहगीर और वाहन चालक अक्सर चोटिल हो जाते हैं। इसके अलावा, अंडों के छिलके, पंखों व मांस के सड़े अवशेषों से दुर्गंध भी फैल रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन की अनदेखी: स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस व प्रशासन इस समस्या से भलीभांति अवगत हैं, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। न तो मुकामी पुलिस और न ही यातायात पुलिस ने अब तक कोई कदम उठाया है। नतीजन मुर्गा विक्रेता बेखौफ होकर सड़क किनारे गंदगी फैलाते जा रहे हैं।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking