News Addaa WhatsApp Group

एसडीएम कसया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 13, 2023  |  7:00 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसडीएम कसया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

सपहा/कुशीनगर । रविवार को उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने केंद्र में उपस्थिति पंजिका, पर्ची काउंटर,ओपीडी कक्ष सहित वार्डो का निरिक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए।जिसके बाद कई वार्डों में साफ सफाई देखी गई तथा मरीजों का इंट्री रजिस्टर चेक किया गया।वहां मौजूद चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बताते चले कि रविवार को सपहा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने ओपीडी,अस्पताल परिसर सहित पूरे अस्पताल का निरिक्षण किया। जिसके बाद साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। तथा मरीजों के रिकार्ड चेक किया।वहां मौजूद चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मरीजों तक हर हाल में पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं न लिखी जाएं, मुफ्त दवाएं अस्पताल से ही मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएं।इस दौरान स्वास्थ्य अधीक्षक कसया डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉ संजय सिंह, डॉ नेहा रानी,डॉ संतराम मौर्या, नाजरिन,डॉ विनायक गौड़, अशोक कुमार सहित लोग मौजूद रहे।

रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन: रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा पर आयोजन हुआ, इस दौरान कुल 155 मरीज आए। मरीजों में अधिकतर आई फ़्लू, बुखार, स्किन खुजली,दर्द के रोगी शामिल थे। जिन्हे जांच कर दवा दिया गया।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking