News Addaa WhatsApp Group

सीओ कसया ने रात्रि में चेक की पुलिस ड्यूटी, दिए निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 28, 2024  |  10:42 AM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीओ कसया ने रात्रि में चेक की पुलिस ड्यूटी, दिए निर्देश

कसया। बुधवार की देर रात सीओ कसया कुंदन सिंह ने रात्रि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की।निरीक्षण के दौरान पीआरवी 2535 के पुलिसकर्मी सोते पाये गये। सीओ ने उक्त पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बुधवार की देर रात्रि में रात्रि चेकिंग अधिकारी क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा थाना कसया, तुर्कपट्टी व पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत रात्रि ड्यूटी मे लगे सभी पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। इस दौरान सीओ कसया कुंदन सिंह द्वारा थाना कसया तुर्कपट्टी क्षेत्र में संचालित पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीआरवी 2535 थाना कसया के पुलिसकर्मी सोते पाये गये। जिन्हे चेतावनी देते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सीओ कसया ने थाना कसया में गाँधी चौक, सपहा रोड, गाँधी चौक से सपहा रोड, तथा थाना तुर्कपट्टी में रुदवलिया, बसडीला पाण्डेय, तुर्कपट्टी चौराहा, देवपोखर व थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत फाजिलनगर बाजार, आदि पिकेट प्वाइंट को चेक किया गया, कर्मचारीगण मौजूद व सर्तक पाये गये। पिकेट पर उपस्थित कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु हिदायत दिया गया।

इसी क्रम मे रात्रिचेकिंग अधिकारी/क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह द्वारा थाना तुर्कपट्टी में एक पुलिसकर्मी व थाना पटहेरवा में एक पुलिसकर्मी के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर गैर हाजिरी रपट अंकित करवायी गयी।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking