कुशीनगर । जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर मनाए जा रहे छठ पूजा महा पर्व के मद्देनजर बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सलेमगढ़ टोला सियारहा छठ घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को लेकर बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस अलर्ट मुड़ में है।
बताते चले कि बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सलेमगढ़ टोला सियारहा में लगने वाले ऐतिहासिक मेले में उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती छठ वर्ती के साथ ही बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिले के सीमावर्ती लगभग आधा दर्जन गांव सभा के छठ वर्ती के साथ पुरुष,महिलाएं इस मेले में आकर छठ माता रानी से अपनी हजारी लगते हुए विनती करते हैं। इस लिए इस मेले में महिलाओं के साथ ही पुरुष वर्ग के लोगों की संख्या भी काफी होती है। मेले को शांति और सुरक्षा के मद्देनजर बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अपने मातहतों के साथ काफी सजग और चौकना है।
मेले की तैयारी की विषय में इस संवाददाता को जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला ने बताया कि बहादुरपुर चौकी थाना तरयासुजान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमगढ़ सियरहा टोला स्थित छठ घाट पर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे ,बैरिकेडिंग ,ट्यूब बैरियर ,आदि की व्यवस्था की गई है,साथ ही सादे लिवास में महिला और पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है,जो मेला परिसर में अपनी पैनी निगाह रखते हुए सजग रहेंगे।
चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला ने आम लोगों से यह अपील किया है कि आप सभी पुलिस का सहयोग करें,अफवाहें पर ध्यान नहीं दे,अगर कोई समस्या नजर आती है, तो बाद त्वरित हमे या, अपने बीपीओ से साझा करे,समय रहते त्वरित निस्तारण किया जाएगा,तरयासुजान पुलिस आपकी सुरक्षा को लेकर सदैव तत्पर हैं।
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…
खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…