News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 25, 2026  |  9:48 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप गुरुवार देर शाम एक अज्ञात डीसीएम ट्रक ने ठेले पर आइसक्रीम बेचकर लौट रहे एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल व्यक्ति सेलमगढ़ बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री से आइसक्रीम लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाकर बिक्री करता था। देर शाम वह अपने ठेले के साथ वापस लौट रहा था, तभी निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी दिशा में बने कट के पास पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को तत्काल एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज भेजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस अज्ञात डीसीएम ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking