तुर्कपट्टी/कुशीनगर। गुरुवार को डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर तुर्कपट्टी थाना परिसर में गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें थाना क्षेत्र में विगत पांच वर्षों के अन्तर्गत घटित एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित मुकदमों के पीड़ित पक्ष व वादीगण के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित एससी /एसटी के जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, वकील, पत्रकार, डाक्टर्स एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आदि तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति/संस्थान जो एससी/एसटी वेलफेयर के लिए कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा गोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीओ कुंदन कुमार सिंह द्वारा सर्वप्रथम डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद सभी आगन्तुकों की समस्याओं को सुना व समस्या के त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी जयप्रकाश पाठक,एसआई श्रवण यादव,प्रधान,बीडीसी समेत थाने के स्टाफ़ मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…