News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 24, 2026  |  6:45 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
  • श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम
  • प्रधानाचार्य डा.अमरजीत पाण्डेय ने अतिथियों का किया स्वागत, जताया आभार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा नगर स्थित श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके विचारों, सपनों एवं देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों के सपने, विचार और संकल्प ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष डा नीलेश मिश्र ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

मेरे सपनों का भारत विषय पर छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा विकसित भारत को लेकर अपने सपनों और संकल्पों को साझा किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार जताया।

मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, चीनी मिल यूनिट हेड एनपी सिंह, केन मैनेजर सुधीर कुमार, सुधीर दुबे, रोहित श्रीवास्तव, सुमंत पाण्डेय, सुदीप शर्मा, रितेश पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking