मोतीचक कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया में ‘सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को चित्रों एवं लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना तथा सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें बचपन से ही सेवा, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना आवश्यक है।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सहायक अध्यापक विनीत कुमार तोमर, दीपा तिवारी ,अनिल कुमार ने श्रमदान देकर बच्चों के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को देशहित में कार्य करने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी…
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा गांव में शुक्रवार की देर शाम पुरानी…
कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…