News Addaa WhatsApp Group

सेवरही : आपसी विवाद में चाकू से हमला,एक की मौत मुख्य आरोपी के साथ छः हिरासत में !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 26, 2025  |  5:20 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : आपसी विवाद में चाकू से हमला,एक की मौत मुख्य आरोपी के साथ छः हिरासत में !

कुशीनगर । जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह दो पक्षों के आपसी विवाद में चाकू से हुए हमले में एक पक्ष के एक युवक की मौत हो गईं है। घटना स्थल पर सीओ सर्किल के सभी थानों के फोर्स के साथ महिला थाना की टीम घटना की खबर होते ही मौके पर पहुंची।वही अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर,उप जिलाधिकारी तमकुहीराज,तहसीलदार तमकुही,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज घटना की स्थलीय निरीक्षण कर जानकारियां लिया। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ छः लोगों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

बताते चले कि गुरुवार को थाना सेवरही क्षेत्रान्तर्गत राजपुर खास बेनिया टोला निवासी जग्गू निषाद पुत्र हीरा लाल निषाद उम्र करीब 35 साल को एक युवक प्रिंस निषाद पुत्र मुन्ना निषाद उम्र करीब 25 साल निवासी पिपरा घाट एहतमाली द्वारा आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे जग्गू निषाद गंभीर रुप से घायल हो गये जिसको इलाज हेतु सीएचसी सेवरही लाया गया, जहां जग्गू निषाद की मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि दिनांक 24.06.2025 को मृतक के भाई उमाशंकर के साथ मामूली बातों में आरोपी प्रिंस द्वारा मारपीट व कहा-सुनी हुई थी, जिसके समाधान हेतु गुरुवार को सुबह गांव में ही आपस में पंचायत कर रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद में यह घटना घटित हो गई। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज बोले !

मीडिया को क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने बताया है कि पुलिस को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सेवरही पर मु0अ0सं0 202/2025 में अभियोग पंजीकृत कर मुख्य आरोपी प्रिन्स निषाद सहित छः लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking