News Addaa WhatsApp Group

सेवरही : चोरी के दो मोटर साइकिल के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 17, 2025  |  7:41 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : चोरी के दो मोटर साइकिल के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर । सेवरही पुलिस ने तीन शातिर मोटर साइकिल चोर को दबोचा है,जिनके कब्जे से दो चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया है, पकड़े गए तीनों अभियुक्तों स्थानीय थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

आज की हॉट खबर- मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय,उप निरीक्षक शेषनाथ यादव,उप निरीक्षक अभिनव राय,आरक्षी आनंद राय,आरक्षी आदित्य सिंह,आरक्षी प्रदीप सिंह,आरक्षी पंकज कुमार के साथ क्षेत्र शांति सुरक्षा बंदोबस्त में भ्रमणशील थे की जरिए मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों नितेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता सा0 अजयनगर बभनौली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, दीपक यादव पुत्र मनीराज यादव सा0 धुरिया इमिलिया थाना सेवरही जनपद कुशीनगर व राहुल मध्देशिया पुत्र देवेन्द्र मध्देशिया सा0 बनरहा पश्चिम पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद चोरी की मोटरसाईकिल पैशन प्रो वा0नं0 UP57AM8139 व बिना नम्बर प्लेट की हीरो स्पेलण्डर प्लस चे0नं0 MBLHAW083KHK57019 की बरामदगी की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 186/2025 धारा 2(30),317(2),341(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

क्या बोले थानाध्यक्ष धीरेन्द्र !

इस संवाददाता के प्रश्नों को उत्तर देते हुए थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर चोर है,
मेरी टीम द्वारा लगातार इनके ऊपर अपनी निगाहे लगाई गई थी,जिसके परिणाम स्वरूप यह कामयाबी हासिल हुई है,इन लोगों द्वारा कुछ इनपुट हाथ आई है,जिस पर पुलिस टीम कम शुरू कर दिया है,जिसका नतीजा जल्द ही सामने आएगा।

संबंधित खबरें
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

त्योहार से पहले सीमा पर सख्ती: तरयासुजान में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग
त्योहार से पहले सीमा पर सख्ती: तरयासुजान में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग

कुशीनगर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आमजन में…

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी हुई आयोजित
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी हुई आयोजित

बच्चों ने विभिन्न तरह की लगाई प्रदर्शनी प्रतिभावान छात्रों ने विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking