News Addaa WhatsApp Group

सेवरही : जमीनी विवाद मे चटकी लाठियां,एक की मौत तीन गंभीर ,पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 12, 2025  |  7:12 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : जमीनी विवाद मे चटकी लाठियां,एक की मौत तीन गंभीर ,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । सोमवार को दोपहर में जिले के थाना सेवरही क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद मे जम कर लठिया चटकी जिसमे एक पक्ष के एक महिला को गंभीर चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई हैं,जबकि तीन लोग गंभीर स्थित में बताए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12.05.2025 को थाना सेवरही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धुरिया इमलिया में स्वामीनाथ गुप्ता द्वारा अपनी जमीन मुन्ना मद्धेशिया पुत्र सुग्रीव को रजिस्ट्री की गई थी। उक्त जमीन पर मुन्ना मद्धेशिया द्वारा मिट्टी डालने के कार्य को लेकर चन्द्रशेखर मद्धेशिया ने आपत्ति जताई, क्योंकि यह जमीन उनके घर के बगल में स्थित है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद के दौरान चन्द्रशेखर पुत्र रामधारी एवं उनकी पत्नी सुशीला, निवासी धुरिया इमलिया, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर ने लाठी, डंडा व फावड़े से दूसरे पक्ष के व्यक्तियों, मुन्ना पुत्र सुग्रीव, फूलमती पत्नी दुर्गेश मद्धेशिया, निवासी बटही, थाना अहिरौली बाजार, उम्र लगभग 35 वर्ष (जो मायके आई थी), एवं रोली पुत्री स्वामीनाथ, निवासी धुरिया इमलिया, थाना सेवरही पर हमला किया गया। इस मारपीट में तीनों व्यक्तियों को चोटें आईं। फूलमती को गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। अन्य घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोले सीओ तमकुहीराज !

इस विषय में मीडिया को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया कि
पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्रकरण में थाना सेवरही पर मु0अ0सं0 133/2025 धारा 103, 115(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking