News Addaa WhatsApp Group

सेवरही समिति के संचालक सदस्य पद के लिए शासन ने पारस यादव को किया नामित

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 17, 2024  |  5:35 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही समिति के संचालक सदस्य पद के लिए शासन ने पारस यादव को किया नामित
  • गौरीश्रीराम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव के दाखिल दो पर्चे खारिज होने से पद हुआ था रिक्त

तुर्कपट्टी।सेवरही चीनी मिल से संबद्ध सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड सेवरही के निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो गौरीश्रीराम से डाइरेक्टर (संचालक) पद के लिए दाखिल नामांकन पत्र जांच के दौरान तकनीकी कमी के कारण निरस्त घोषित हो गए थे।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

चुनाव अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र के निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया गया था। चूंकि एकमात्र उक्त क्षेत्र पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण चेयरमैन पद के निर्वाचन हेतु जरुरी था। उक्त क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश शासन से गुरुवार को जारी सूची में ग्राम पंचायत गुरवलिया के पारस यादव को नामित सदस्य घोषित किया गया है।

बताते चलें कि समिति के चुनाव में गत 10 अक्टूबर को गुरवलिया से डेलिगेट निर्वाचित सत्यनारायण यादव व दुमही से निर्वाचित रामएकबाल कुशवाहा ने संचालक पद लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया था।

दाखिल दोनों पर्चे गत 11 अक्टूबर को जांच में तकनीकी कमी के कारण निरस्त कर दिया गया। इस रिक्त पद के लिए आरक्षण के क्रम में शासन से पारस यादव का मनोनयन हुआ। गिरीश सिंह, रामबिहारी राय, ग्राम गन्ना प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, मोनू सिंह, नगीना सिंह, धनन्जय सिंह, संजय पासवान, मुकेश यादव, योगेन्द्र यादव, दरोगा यादव, रामजीत यादव, रामआधार, पूजा यादव, विनोद यादव, सुरेश सिंह, राजू यादव, रवींद्र यादव, अमरजीत यादव, जितेन्द्र शुक्ल, मनोज तिवारी, विजय श्रीवास्तव, ईश्वरचन्द गुप्त, हरेन्द्र यादव, विष्णु सिंह, जोखू यादव, रामनाथ यादव, साधुशरण यादव भोलू यादव, संतोष शुक्ल, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने बधाई दी।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking