कुशीनगर। सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया में एक व्यक्ति के बरामदे में रखी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
उक्त गांव निवासी रवि राय रविवार की रात में भोजन करने के बाद वह घर के अंदर सो गए। बुलेट मोटरसाइकिल बरामदे में रखी गई थी। सोमवार को सुबह उठे तो देखा कि बरामदे में रखी बाइक गायब है। अगल बगल तलाशा लेकिन कहीं तो पता नहीं चला। कुछ लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति के गर के सामने देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से थोड़ी दूर बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…