सेवरही/कुशीनगर ।जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील अंतर्गत एपी तटबंध स्थित नरवाजोत बंधे पर किमी 1.00 किमी से लेकर 1.400 किमी के बंधे की स्थिति बेहद संवेदनशील है, बंधे के कटान से तनाव बना हुआ है, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है और बंधे का जो निर्माण हो रहा है वह पूरी तरह लूट व भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, बोल्डर का जो रीवेटमेंट है केवल दिखावा मात्र है।
उक्त बातें सरकारी लापरवाही और लूट खसोट का आरोप लगाते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक तमकुही अजय कुमार लल्लू ने कही और ग्रामीणों के साथ मंगलवार को धरना भी दिया।
उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार नींद से नहीं जागी, कांग्रेस पार्टी अनिश्चितकालीन आंदोलन को बाध्य होगी।
आपको बता दे, क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सोमवार को बंधे पर पहुंचे पूर्व विधायक अजय कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत किया और बंधे पर हो रहे लापरवाही को देखते हुए ग्रामीणों के साथ बंधे पर ही धरना पर बैठे गए। साथ ही उन्होंने जबाबदारो को चेताया की कार्य सही करे, नही तो आंदोलन के लिए हमे बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ रमेश गुप्ता,अमित वर्मा, बंटी लाल जी खरबार, रवि सोना,पप्पू ज्यसवाल,सचिन वर्मा उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…