News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, नकली शराब बनाने का सामान बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 2, 2024  |  7:07 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, नकली शराब बनाने का सामान बरामद

कुशीनगर। आगामी लोकसभा चुनाव के सुगबुगाहट के बिच आईपीएस धवल जायसवाल की अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस रात दिन सक्रिय होकर अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही इसी क्रम में सेवरही पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। थाना सेवरही पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए अवैध शराब के धंधे में लगे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बनाने के समान, एक स्कार्पियो गाड़ी और अवैध शस्त्र को बरामद किए हैं।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

बीते दिन पुख्ता सूचना के आधार पर थाना सेवरही पुलिस द्वारा पिपरा मुस्तकिल अगरंवा के पास प्रभारी निरीक्षक थाना सेवरही दिग्विजय नारायण राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष जयसवाल, चौकी प्रभारी सुजीत कुमार, हेड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव, आरक्षी अनुज सरोज, आरक्षी संजय यादव, आरक्षी राजपाल चौधरी, आरक्षी सुन्दर चौधरी की टीम ने वाहन की चेकिंग शुरू कर दिया इस दौरान पुलिस टीम को एक स्कार्पियो आते दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास किया, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम ने जब स्कार्पियो की तलासी शुरू की तो गाड़ी में भारी मात्रा में अग्रेंजी शराब रायल स्टैग की रैपर ढ़क्कन, जरीकेन में 10-10 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, गत्ता में 22 शीशी राँयल स्टैग शराब(375ml) तथा 250 खाली शीशी रायल स्टैग (375ml) मिला जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी में सवार दो अभियुक्तों को दबोच कर उनको भी तलासी शुरू की जिसमे आरोपियों के पास से एक देशी तमंचा 12 बोर, देशी रिवाल्वर 32 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक सैंमसंग का मोबाईल साथ ही 6300/- रूपये नगद आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस द्वारा किये गए पूछताछ में आरोपियों की पहचान हिरामन यादव पुत्र स्व0 गोपाली यादव साकिन पिपरा मुस्तकिल अगरवा थाना सेवरही तथा चन्दन कुशवाहा पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाहा साकिन कन्ठी छपरा बारी टोला थाना जँटहा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई. पुलिस ने अब बरामदगी के आधार पर अब मु0अ0सं0 39/2024 धारा 60/63(2) आबकारी अधिनियम व 54/64 कापी राईट एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 419/420/467/272 भादवि0 में कार्यवाही शुरू कर दी है.

इंस्पेक्टर दिग्विजय ने कहा: इस संवाददाता के प्रश्न के उतर में प्रभारी निरीक्षक सेवरही दिग्विजय नारायण राय ने कहा की नकली शराब बनाने वाले गैंग का खुलासा किया गया है, इनके द्वारा बताए गए कुछ जगहों और लोगो की चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है, जो नकली शराब बना कर असली रूप में बेचने के गोरख धंधा में स्नलिप्त है। पकड़े गए अभियुक्त अभी और राज उगले हुए है,उसे भी सामने लाने के मेरी टीम लगी हुई है, हर कीमत पर ऐसे धंधे से जुड़े लोगो की कमर तोड़ी जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking