News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: पदोन्नति पर एसआई अखिलेश तिवारी के कंधे पर लगाया डबल स्टार, थाने पर ही कराया पदोन्नत पद का कार्यभार ग्रहण

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 9, 2024  |  7:04 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: पदोन्नति पर एसआई अखिलेश तिवारी के कंधे पर लगाया डबल स्टार, थाने पर ही कराया पदोन्नत पद का कार्यभार ग्रहण
  • पुलिस महानिदेशक के आदेश पर एसआई बने हेड कांस्टेबल अखिलेश तिवारी

कुशीनगर। सेवरही थाना पर तैनात हेड कांस्टेबल का उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन होने पर थानाध्यक्ष व वरिष्ठ उप निरीक्षक ने कंधे पर स्टार लगा कर प्रोत्साहित किया व थाने पर ही कार्यभार ग्रहण कराया। सहकर्मियों ने पदोन्नत सब इंस्पेक्टर को बधाई दी।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

गत 31 जनवरी को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के आदेश में हेड कांस्टेबल अखिलेश तिवारी की पदोन्नति सब इंस्पेक्टर के पद पर की गई थी। शुक्रवार को एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय व वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने पदोन्नत सब इंस्पेक्टर अखिलेश तिवारी के कंधे पर डबल स्टार लगाया व उक्त पद के लिए थाने पर ही कार्यभार ग्रहण कराया। एसएचओ ने कहा कि विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस के नए दायित्वों के निर्वहन, अनुसंधान नियंत्रण आदि के लिए यह उच्चतर प्रभार सौंपा गया है। उम्मीद जताई कि कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगे।

इस दौरान थाने पर तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसएसआई ने कहा कि प्रमोशन मिलने के बाद जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। भरोसा जताते हुए कहा कि प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मी और अधिक निष्ठा व कर्तव्यों को पालन करेंगे। इस दौरान थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking