News Addaa WhatsApp Group

शादी समारोह में डी जे डांस के दौरान युवक की मौत, तीन बहनों का एकलौता भाई था अभिषेक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 19, 2025  |  4:51 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शादी समारोह में डी जे डांस के दौरान युवक की मौत, तीन बहनों का एकलौता भाई था अभिषेक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में शुक्रवार शाम पट्टीदारी के चचेरे भाई के बिबाह के परछावन के दौरान डी जे बजने पर डांस कर रहे युवक गिरा और हो गयी मौत।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

शुक्रवार को शाम केशव तिवारी के दुसरे पुत्र का बिबाह था शाम के समय परछावन के दौरान डी जे पर अपने साथियों के साथ डांस कर रहे अभिषेक तिवारी पुत्र प्रेमशंकर तिवारी उम्र 20 वर्ष अचानक थक एक एक गाड़ी में बैठा जहा चंद सांसों के हिचकी के साथ बेहोश हो गया। अचानक युवक के बेहोश होते ही खुशी मातम में बदल गयी।बेहोश युवक को मौके पर मौजूद लोग हाटा के एक निजी अस्पताल में भेज दिया। वहां से डाक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जहा से डाक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।एक तरफ बारात नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के सिरसिया सागर के तरफ प्रस्थान कर गया था। जिसको जैसे सूचना मिली वो वही से वापस लौट गया।दुल्हा और कुछ खास लोग मौके पर पहुच शादी की औपचारिकता पूरी की।

शनिवार सुबह मृतक युवक का अंतिम संस्कार हेतिमपुर में कर दिया गया। एक तरफ मृतक की बहन की शादी 25 अप्रैल को एक मैरेज हाल में होना सुनिश्चित था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुरा गाव गमगीन है।शुभ चिंतक पहुच पिडित परिवार को ढांढस बधा रहा है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking