बोदरवार, कुशीनगर :- आज के समय में हम लोग बड़े ही धूम धाम से रावण के प्रतिकात्मक पुतले को जला कर दशहरा के पावन पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं l परंतु राम और भरत के चरित्र का अनुकरण नही कर पाते हैं l सनातन से चली आ रही इस परंपरा को अगर हम लोग जीवंत रखने का कार्य कर रहे हैं l तो हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से भी सिख लेनी चाहिए l
उक्त बातें मंगलवार 27 अक्टुबर की बीती रात कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत कुंदूर में आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कुंदूर के प्रशासक / किसान इंटर कालेज कुंदूर के प्रधानाचार्य धर्मराज सिंह द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और भरत, शत्रुघन की आरती उतारने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही गई l
इन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम तथा आदर्श चरित्र के धनी अनुज भाई भरत दोनों के बीच का जो अथाह प्रेम था वह प्रेम आज भी हम सभी को जीवन जीने की कला सिखाती है l हम सभी लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के आदर्श जीवन और अनुज भाई भरत के त्याग भरे जीवन से सिख लेनी चाहिए l इसी कड़ी में राजकुमार सिंह और नागेंद्र कन्नौजिया ने भी मंच पर पहुँच कर चारों भाइयों की आरती उतारी और मिष्ठान खिला कर प्रणाम कर स्वागत किया गया l ग्राम सभा अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम को गाँव के ही नवयुवक बच्चों द्वारा कोमल पाण्डेय और चंदगी पाण्डेय के डाइरेक्शन में संपन्न किया गया l
भरत मिलाप के इस कार्यक्रम को देखने के लिए गंगराई टोला ढोड़हवा, अगया, अवरहीं कृतपूरा, मंसूरगंज, मेघाडाबर आदि गाँवों से आए हुए लोगों सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ प्राथमिक विद्यालय कुंदूर के परिसर में उमड़ी हुई थी l ग्राम पंचायत प्रशासक धर्मराज सिंह द्वारा दशहरा के मेले को सकुशल संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों और ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों सहित पुलिस प्रशासन के साथ आस पास के गाँवों से आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया l
इस अवसर पर उदयराज सिंह, राजकुमार सिंह, दीपनरायन सिंह, प्रेम कुमार सिंह, अनिरुद्ध यादव, महेंद्र यादव, हरीलाल कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, महेंद्र सोनी, अमित साहनी, रूपनारायन साहनी, निजामुद्दीन अली, वेदप्रकाश दूबे, लालबहादुर सिंह, पप्पू कुमार रमन, मनोज मद्धेशिया सहित आदि ग्रामीणों संग भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे l
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…