News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा होटल-ढाबों की मेगा चेकिंग, शिव मंदिर के आसपास भी सुरक्षा कड़ी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 2, 2026  |  8:10 PM

521 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा होटल-ढाबों की मेगा चेकिंग, शिव मंदिर के आसपास भी सुरक्षा कड़ी WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर । श्रावण मास के सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर बहादुरपुर पुलिस पूरे एक्शन मोड में नजर आई। चौकी प्रभारी शंशाक राय के नेतृत्व में एक ओर जहां राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग पर स्थित होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, वहीं दूसरी ओर सलेमगढ़ बाजार में पैदल गश्त कर शिव मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर के आसपास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
  अभियान के दौरान हाईवे किनारे स्थित होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने संचालकों एवं कर्मचारियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई और प्रतिष्ठानों पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। साथ ही भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े किए जाएं, ताकि यातायात बाधित न हो और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना समाप्त हो सके। होटल एवं ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर आने वाले लोगों का आवश्यक अभिलेख संधारित करें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
  इसी क्रम में पुलिस टीम ने सलेमगढ़ बाजार में पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया। श्रावण सोमवार के दृष्टिगत शिव मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्र का विशेष निरीक्षण किया गया। मंदिर परिसर के आसपास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर खड़े लोगों को हटाया गया तथा भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील भी की।
चौकी प्रभारी शंशाक राय ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों, धार्मिक आयोजनों तथा सीमा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त, चेकिंग और सत्यापन अभियान जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इस अभियान में चौकी प्रभारी शंशाक राय के साथ उपनिरीक्षक शशि कुमार, हेड कांस्टेबल पारसनाथ, आरक्षी राधेश्याम यादव, चन्द्र प्रकाश, विजेंद्र मणि, प्रदीप, सूरज, अभिषेक एवं अंगद सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद रहे। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से यूपी-बिहार बॉर्डर, सलेमगढ़ बाजार और हाईवे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने के साथ आमजन एवं श्रद्धालुओं में विश्वास का माहौल बना।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking