News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया में हर्षोल्लास से मना अन्नकूट उत्सव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 2, 2024  |  7:16 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया में हर्षोल्लास से मना अन्नकूट उत्सव
  • महाप्रसाद हजारों श्रद्धालुओं ने किया ग्रहण

कसया। कसया नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ परिसर में शनिवार को श्रद्धा व आनंद के साथ हर्षोल्लास पूर्वक अन्नकूट उत्सव मनाया गया। इस दौरान महंत त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देव नारायण शरण द्वारा ठाकुर जी का विधिवत पूजन अर्चन कर 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मौके पर नगर व दूर दराज से आये हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने 56 भोग का महाप्रसाद ग्रहण किया और पूरी श्रद्धा के साथ जयकारे लगाए।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले पर्व गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा (Annakut ) के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार दीवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा शनिवार 2 नवंबर को मनाया गया।

अन्नकूट का भोग विभिन्न प्रकार के अनाज और सब्जियों से तैयार किया जाता है और इसे भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है। यह पर्व कृषि और अन्न की महत्ता को रेखांकित करता है, और यह याद दिलाता है कि मनुष्य को हमेशा प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष किरन जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी राकेश जायसवाल, इन्द्रासन प्रसाद संतजी, रामदयाल पटेल, अवधेश मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद गुप्त, वीरेश राय, हृदयानंद तिवारी, सियाशरण पांडेय, धनंजय तिवारी, केदार सिंह, अवधेश दुबे, काशीनाथ सिंह, प्रो0 गौरव तिवारी, इंद्र कुमार मिश्र, डॉ0 हरिओम मिश्र, शिवम राय, अभिषेक श्रीवास्तव, अनमोल तिवारी, दिनेश तिवारी, सीता देवी, गुड्डी मद्देशिया, माया देवी, मंजू देवी, मालती देवी, गंगोत्री देवी, दिव्यांशु, डा0 अनिल सिन्हा, विपिन मद्देशिया, राजा, दिवाकर कुशवाहा, रितिक मद्देशिया, निकेश गोस्वामी, प्रीतम समेत अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking