News Addaa WhatsApp Group

Shoaib Malik and Sania Mirza: सानिया मिर्जा संग तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया तीसरा निकाह, फोटोज आईं सामने

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2024  |  2:46 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Shoaib Malik and Sania Mirza: सानिया मिर्जा संग तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया तीसरा निकाह, फोटोज आईं सामने

पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके तलाक की लंबे समय से अटकलें लग रही थीं. शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है, जो सानिया के साथ रहता है. इस बीच शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने विवाह समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

शोएब मलिक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर अपने विवाह समारोह की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अलहम्दुलिल्लाह… और हमने आपको जोड़ियों में बनाया है.’

कौन हैं सना जावेद?
सना जावेद पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने वर्ष 2012 में शहर-ए-ज़ात सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि, उन्हें रोमांटिक ड्रामा कहानी में मुख्य भूमिका निभाने के बाद पहचान मिली. इस शो के लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवार्ड्स में नामांकन भी मिला. सना को कहानी के अलावा रुसवाई और डंक जैसे नाटकों के लिए भी जाना जाता है.

सना जावेद ने इससे पहले पाकिस्तानी अभिनेता, गायक-गीतकार और संगीत निर्माता उमैर जसवाल से शादी की थी. वे अक्टूबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन कथित तौर पर वर्ष 2023 के अंत में उनका तलाक हो गया था.

सानिया मिर्जा की पोस्ट से बढ़ीं तलाक की अटकलें
इससे पहले सानिया मिर्जा ने बुधवार को ही एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें तेज हो गईं. इसमें उन्होंने लिखा, ‘शादी मुश्किल है. तलाक मुश्किल है. अपना मुश्किल चुनें.’

इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, ‘मोटापा मुश्किल है. फिट रहना मुश्किल है. अपना मुश्किल चुनें. कर्ज में डूबना मुश्किल है. आर्थिक रूप से अनुशासित रहना मुश्किल है. अपना मुश्किल चुनें. संचार मुश्किल है. संवाद न करना मुश्किल है. अपना मुश्किल चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा मुश्किल रहेगा. लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं. बुद्धिमानी से चुनें.’

संबंधित खबरें
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking